Kanpur News: शुक्लागंज में शनिवार को मनाई जाने वाली देवोत्थान एकादशी के उपलक्ष्य में शुक्रवार को बाजारों में रौनक रही और गन्ने की खूब बिक्री हुई, जिसकी कीमत 30 से 100 रुपये तक रही। पुरोहितों के अनुसार, यह पर्व शनिवार सुबह 9:12 मिनट से शुरू होगा और इस दिन भगवान विष्णु की पूजा से शुभ फल प्राप्त होता है।
शुक्लागंज में देवोत्थान एकादशी शनिवार को मनाई जाएगी। इसको लेकर शुक्रवार को बाजारों में रौनक रही। पूजन सामग्री के साथ गन्ने की खूब बिक्री हुई। पुरोहितों ने बताया कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। अगले दिन मां तुलसी की पूजा करते हुए उनका विवाह कार्यक्रम संबंधी पूजन होगा। राजधानी मार्ग सब्जी मंडी, मिश्रा कॉलोनी, पोनीरोड, आजाद नगर बाजार में दुकानें सजी रहीं।
विज्ञापन
गन्ना खरीदने वालों की खूब भीड़ रही। गन्ना विक्रेताओं ने बताया कि इस बार 30 रुपये से 100 रुपये के बीच गन्ना बिक रही है। पुरोहित संतोष तिवारी ने बताया कि पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि शनिवार सुबह 9:12 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन रविवार को शाम 7:32 मिनट पर समाप्त होगी।