फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सरदार पटेल को नमन...रन फॉर यूनिटी में पुलिस कर्मियों ने लगाई दौड़, एक भारत-श्रेष्ठ भारत का दिया संदेश

Sat, 01 Nov 2025 09:24 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में कोतवाली गंगाघाट से मरहला चौराहा तक रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। पुलिस कर्मचारियों ने दौड़ लगाकर लोगों को देश की अखंडता और एकता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
शुक्लागंज में रन फॉर यूनिटी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंज में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को रन फॉर यूनिटी का आयोजन कोतवाली गंगाघाट से मरहला चौराहा तक किया गया। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पोनी तिराहे से मरहला चौराहे तक पुलिस कर्मचारियों ने दौड़ लगाई। लोगों को देश की अखंडता और एकता को लेकर जागरूक किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश देते हुए नारे लगाए गए। एसएसआई दिलीप प्रजापति, एसआई रवि शंकर पांडे, मान सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र, उदय, गजेंद्र, नीरज यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें