यहां खरीदे जा सकते हैं प्लॉट्स
पार्षद नगर में 10 आवासीय भवन, पनकी गंगागंज में 10 दुकानें, पनकी में गणेश शंकर विद्यार्थी ब्लॉक और ई-वन बर्रा यूपीडीपी को मिलाकर चार प्लॉट, मौरंग मंडी बिनगवां में 31 प्लॉट, सीसामऊ ग्रुप हाउसिंग के तीन प्लॉट, शैक्षणिक संस्थाओं के लिए मंदाकिनी एनक्लेव, जवाहरपुरम सेक्टर 13, फजलगंज फैक्ट्री एरिया में एक प्लॉट, जरौली फेस दो में नर्सिंग होम के लिए एक और आवासीय के लिए एक प्लॉट, ट्रांसपोर्ट नगर योजना फेस वन से लेकर फेस टू में प्लॉट, किदवई नगर में 12 व्यावसायिक प्लॉट, सुजातगंज योजना में 17 प्लॉट और चकेरी टाइप सी व डी के तीन औद्योगिक भूखंडों की ई-नीलामी होगी।
इन योजनाओं में हैं तैयार फ्लैट
सिग्नेचर ग्रॉस विकास नगर, केडीए ग्रींस मैनावती मार्ग, केडीए हाइट्स कल्यापुर-बिठूर रोड, शताब्दी नगर पनकी और जवाहरपुरम पनकी में वन बीएचके से लेकर थ्री बीएचके फ्लैट खाली हैं, जो सीधे जाकर बुक कराए जा सकते हैं। इनकी कीमत 17 लाख रुपये से लेकर 67 लाख तक है।