फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ‘सर्वर ने किया परेशान...लोकेशन में उलझे’, फिर भी 17 हजार ने पूरी की स्वगणना, प्रदेश में नौवां स्थान

Thu, 19 Nov 2026 09:53 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जनगणना-2027 के तहत घर बैठे स्वगणना की सुविधा पोर्टल के धीमे सर्वर और लोकेशन चुनने जैसी तकनीकी खामियों के कारण लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। इसके बावजूद तीन दिनों में कानपुर के 17,259 लोगों ने स्वगणना पूरी कर ली है और प्रदेश स्तर पर जिला नौवें स्थान पर है।
विज्ञापन
स्वगणना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जनगणना-2027 के तहत घर बैठे स्वगणना की सुविधा लोगों के लिए सहूलियत से ज्यादा सिरदर्द बन रही है। पोर्टल कभी खुल नहीं रहा तो कभी मोबाइल नंबर स्वीकार नहीं कर रहा। जानकारी भरने के बाद अगला पेज नहीं खुलता, तो कहीं मकान की लोकेशन चुनने और उसका सत्यापन कराने में अड़चन आ रही है। दोपहर में पोर्टल पर दबाव बढ़ने से समस्या और गंभीर हो जाती है। इन तकनीकी खामियों के बावजूद तीन दिनों में जिले के 17,259 लोगों ने स्वगणना पूरी की है।

विज्ञापन

यह प्रक्रिया 30 नवंबर तक चलेगी। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे। स्वगणना में बरेली 33,982 लोगों के साथ पहले और हरदोई करीब 32 हजार लोगों के साथ दूसरे और कानपुर नौवें स्थान पर है। स्वगणना फॉर्म में मकान नंबर, पूरा पता, क्षेत्र और लोकेशन सही दर्ज करना जरूरी है। पता अधूरा या गलत होने पर परिवार की जानकारी दूसरे प्रगणक के एन्यूमरेशन ब्लॉक में दर्ज हो सकती है। इससे सत्यापन के दौरान परेशानी आएगी।

Trending Videos

एसई कोड मिला, अब सत्यापन की बारी
स्वगणना का फॉर्म भरने के बाद मिलने वाला सेल्फ एन्यूमरेशन (एसई) कोड ही प्रक्रिया पूरी होने का प्रमाण नहीं है। ऑनलाइन दर्ज जानकारी को मान्य कराने के लिए प्रगणक से कोड का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। ऐसे में 30 नवंबर तक फॉर्म भरने वाले लोगों को भी प्रगणक के संपर्क में रहना होगा। सत्यापन के बिना ऑनलाइन दर्ज ब्योरे को मान्य नहीं माना जाएगा।
विज्ञापन

पहले चरण में छूटे तो खुद प्रगणक से करें संपर्क
जनगणना के पहले चरण में मई 2026 में मकानों की गणना की जा चुकी है। उस दौरान छूटे घरों की पहचान के लिए प्रगणकों को पहले चरण की सूचियां दी गई हैं। ऐसे परिवारों को एक दिसंबर से शुरू होने वाली गणना के दौरान संबंधित प्रगणक से संपर्क कर अपने घर का विवरण दर्ज कराना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें