फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: डिप्टी CM से सरसौल ब्लॉक प्रमुख की मुलाकात, विकास और स्वास्थ्य पर चर्चा…स्मृति चिन्ह किया भेंट

Sat, 06 Dec 2025 03:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सरसौल ब्लॉक प्रमुख डॉ. विजय रत्ना तोमर और प्रधान संघ अध्यक्ष रोहित सिंह ने लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मुलाकात कर सरसौल के विकास और स्वास्थ्य विषयों पर चर्चा की। साथ ही, उन्हें क्षेत्र में आने के लिए आमंत्रित किया, जिस पर डिप्टी सीएम ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख सरसौल ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नरवल तहसील की सरसौल ब्लॉक प्रमुख डॉ. विजय रत्ना तोमर और सरसौल प्रधान संघ अध्यक्ष रोहित सिंह ने लखनऊ पहुंच कर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सरसौल विकास खंड क्षेत्र के विकास कार्यों और स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर चर्चा की। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने डिप्टी सीएम को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाते हुए उन्हें सरसौल आने के लिए आमंत्रित भी किया।

विज्ञापन

मुलाकात के दौरान डॉ. तोमर ने डिप्टी सीएम को स्मृति चिन्ह भेंट किया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि कानपुर दौरे पर आने के दौरान समय निकाल कर सरसौल क्षेत्र का भृमण करने जरूर आएंगे। ब्लॉक प्रमुख डॉ. विजय रत्ना तोमर ने बताया कि डिप्टी सीएम बहुत सरल, व्यक्तित्व विचार वाले हैं। उनसे मुलाकात के दौरान राजनीति और अन्य विषयों पर चर्चा की, जिससे काफी कुछ सीखने को मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें