फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सेंट्रल पर डिप्टी सीसीएम का औचक छापा, बिना परिचय दिए खरीदे फूड आइटम्स, स्टालों में मिली अनियमितता

Tue, 25 Aug 2026 02:26 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: प्रयागराज से पहुंचे डिप्टी सीसीएम एसके श्रीवास्तव ने मंगलवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन के खानपान स्टालों पर अचानक औचक छापा मारा। बिना किसी पूर्व सूचना के पहुंचे अधिकारी ने गुपचुप तरीके से फूड प्लाजा और स्टालों से खाद्य सामग्रियां खरीदीं और उनकी गुणवत्ता की जांच की।
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में प्रयागराज से पहुंचे डिप्टी सीसीएम एसके श्रीवास्तव ने मंगलवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर अचानक छापेमारी कर खानपान व्यवस्था का जायजा लिया। खास बात यह रही कि निरीक्षण की जानकारी स्टेशन के किसी अधिकारी को पहले से नहीं दी गई, जिससे अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

डिप्टी सीसीएम ने प्लेटफार्म नंबर एक स्थित फूड प्लाजा समेत कई खानपान स्टालों का गुपचुप तरीके से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बिना अपना परिचय बताए विभिन्न स्टालों से खानपान सामग्री खरीदी और उसकी गुणवत्ता की जांच की। इसे खाद्य सामग्री के नमूने लेने की प्रक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें