पीआरडी जवान का तिर्वा क्रॉसिंग पर हंगामा
- फोटो : amar ujala
कन्नौज जिले में शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर पीआरडी जवान राम सिंह यादव की ड्यूटी लगी थी, लेकिन वह शेखाना मोड़ पर ड्यूटी कर रहे थे। किसी बात को लेकर नाराज पीआरडी जवान नाराज हो गया और तिर्वा क्रॉसिंग पर बीच सड़क पर बाइक खड़ी कर हंगामा करने लगा। एक घंटे तक हंगामा चलता रहा, जिस कारण जाम की स्थिति बनी रही। टीआई रवि शंकर समझाने का प्रयास कर रहे हैं।