फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कंपोजिट स्कूल के पास स्पीड ब्रेकर की मांग, ग्रामीण बोले- हादसों में घायल हो रहे हैं स्कूली बच्चे

Tue, 27 Jan 2026 01:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बढती सड़क दुर्घटनाओं से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए महाराजपुर थाना क्षेत्र के निवासियों ने कंपोजिट विद्यालय के पास संकेतक व स्पीड ब्रेकर लगवाने की मांग की है।स्थानीय लोगों का कहना है कि बढते वाहनों के दबाव की वजह से सड़क किनारे स्कूलों के पास बच्चों की जान को खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
कंपोजिट स्कूल के पास स्पीड ब्रेकर की मांग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर चौराहे से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर कंपोजिट स्कूल संचालित है। यहां करीब 500 बच्चे पढतें हैं। यहां आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित है। यह राज्यमार्ग पुरवामीर चौराहे से नरवल तहसील को जोड़ता है। इसके साथ ही कोसा घाट, मुसाफा होते हुए जहानाबाद को जोड़ता है। करबिगवा ओवरब्रिज बनने के बाद से इस मार्ग में आवाजाही पहले से ज्यादा बढ़ गई है। इसकी वजह से इस रूट पर पड़ने वाले स्कूलों के बच्चे अक्सर हादसों का शिकार बन जाते हैं।

विज्ञापन


http://
विज्ञापन


कई बार शिकायतों के बावजूद पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा स्कूलों के सामने ना तो कोई सांकेतिक बोर्ड लगाए गए हैं और ना ही स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि कम से कम विद्यालयों के सामने सांकेतिक बोर्ड लग जाए और स्पीड ब्रेकर बना दिया जाए। जिससे बच्चों को विद्यालय जाने में समस्याओं का सामना न करना पड़े और हो रहे हादसों से बच्चे सुरक्षित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें