फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नकली सीमेंट सिंडिकेट पर कार्रवाई की मांग, प्रशासनिक अधिकारी को कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन

Sat, 24 Oct 2026 11:17 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जिला प्रशासनिक अधिकारी रिचा सिंह को ज्ञापन देते कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष संदीप शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नकली सीमेंट सिंडिकेट के खिलाफ कार्रवाई के लिए शनिवार को कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। पनकी में पकड़े गए नकली सीमेंट कारखाने का मुद्दा उठाया। आरोप लगाया कि सीएम ग्रिड, विधायक निधि समेत सरकारी निर्माणों में नकली सीमेंट के इस्तेमाल की आशंका है।
विज्ञापन


इसकी आईआईटी के विशेषज्ञों से जांच कराने की मांग की। संदीप शुक्ला ने कारखाना संचालित भूखंड के मालिक और उससे जुड़े लोगों के नाम सार्वजनिक करने की भी मांग की। कचहरी की मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। कांग्रेस नेताओं ने आरोपी को जमानत मिलने को लेकर पुलिस की भूमिका की जांच की मांग की। प्रदर्शन में रमणीक चतुर्वेदी, प्राणनाथ मिश्रा, मदन मोहन शुक्ला, नरेश त्रिपाठी आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें