चकेरी एयरपोर्ट से इंडिगो की उड़ने वाली दिल्ली, बेंगलुरु की फ्लाइट बुधवार को समय पर आई। मुंबई की फ्लाइट 50 मिनट लेट रही। हैदराबाद की फ्लाइट रद्द रही। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने गुरुवार से फ्लाइट के सामान्य होने की बात कही है।
बुधवार दोपहर 12:01 बजे बंगलूरू की फ्लाइट आई और अपने निर्धरित समय 12:35 बजे उड़ान भरी। दिल्ली की फ्लाइट 2:11 बजे आई और 2:48 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी। मुंबई की फ्लाइट अपने तय समय से 50 मिनट की देरी पर 3:31 बजे आई। कानपुर से 4:02 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरी। देरी होने पर एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रदीप यादव ने यात्रियों के बैठने के लिए व्यवस्था की। इस दौरान उनके लिए चाय नाश्ता का भी इंतजाम किया।