फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर-दिल्ली हवाई सेवा का भव्य तरीके से शुभारंभ तीन को 

Mon, 18 Jun 2018 04:23 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा, मुख्यमंत्री योगी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद, सांसद डॉ. जोशी आएंगे
- तीन जुलाई दोपहर 1:35 पर हवाई जहाज को हरी झंडी देकर करेंगे रवाना
- यात्रियों से भी मुलाकात करेंगे सीएम और मंत्री, तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, एयरपोर्ट अथॉरिटी
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट से एक साल एक महीने बाद तीन जुलाई से शुरू होने जा रही हवाई सेवा का शुभारंभ भव्य तरीके से करने की तैयारी है। इसके लिए केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार दोनों ने तैयारी शुरू कर दी है।

 

उड़ान को हरी झंडी दिखाने के लिए केंद्रीय उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद कुमार नंदी और सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी आ सकते हैं, इन सभी को आमंत्रित किया गया है। 

विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पहले केंद्रीय उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा के कार्यालय से जिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह के पास कानपुर से दिल्ली के लिए शुरू हो रही फ्लाइट के संबंध में जानकारी ली गई थी। कार्यालय की तरफ से कहा गया था कि लंबे समय बाद शुरू हो रही इस उड़ान का शुभारंभ करने केंद्रीय मंत्री आ सकते हैं, इसलिए तैयारी शुरू कर दी जाए। इधर चकेरी एयरपोर्ट अथॉरिटी भी कानपुर से यात्रियों की मंगलमय यात्रा को सफल बनाने में जुट गया है।

 

विज्ञापन

डेमाे पिक
एयरपोर्ट अथॉरिटी कानपुर के निदेशक जमील खालिक ने बताया कि स्पाइस जेट की तरफ से शुरू की जा रही इस उड़ान के संबंध में कंपनी की तरफ से सभी औपचारिकताएं पूरी जा रही हैं। जून के आखिरी सप्ताह में कंपनी का स्टाफ एयरपोर्ट आ जाएगा। कंपनी की तरफ से टिकट की बुकिंग भी शुरू की जा चुकी है। इस बीच जिलाधिकारी ने बताया कि चकेरी से शुरू होने वाली इस उड़ान के लिए तैयारी चल रही है। उड़ान को हरी झंडी दिखाने आ रहे सभी वीवीआईपी यात्रियों से भी मिलेंगे।

इससे पहले कानपुर-दिल्ली की उड़ान
10 दिसंबर 2016 को शुरू हुई थी
25 मई 2017 को आखिरी उड़ान थी

तीन जुलाई से कानपुर-दिल्ली की उड़ान
दोपहर 1:35 पर कानपुर से प्लेन उड़ेगा। 2:55 पर दिल्ली पहुंचेगा। 
दोपहर 12:00 बजे दिल्ली से प्लेन चलेगा। 1:15 पर कानपुर पहुंचेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें