डॉ. आरिफ की फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
कानपुर में डॉ. शाहीन के करीबी कॉर्डियोलॉजी के डॉ. आरिफ का लैपटॉप और आईफोन से कई राज खुल सकते हैं। दिल्ली में हुए धमाके के बाद जांच एजेंसियां डॉ. आरिफ को दिल्ली ले गई हैं। उसके मोबाइल और लैपटॉप को भी वह अपने साथ ले गईं हैं। सुरक्षा एजेंसियां डॉ. आरिफ के मोबाइल और लैपटॉप की फॉरेंसिक जांच करा रहीं हैं। चैट हिस्ट्री, फोटो, ईमेल और डिजिटल डॉक्यूमेंट की जांच के दौरान एजेंसियों को कई अहम सुराग मिले हैं।
कई मैसेज डिलीट किए गए थे, जिन्हें रिकवर कराया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, मूल रूप से जम्मू के अनंतनाग का रहने वाला डॉ. आरिफ के पास एक आईफोन और एक की-पैड फोन मिला था। आरिफ की कॉल डिटेल्स में कुछ मोबाइल नंबर पर उसने कई बार और काफी देर तक बात की है। इसमें से कई डॉक्टर और कई जम्मू के रहने वाले लोग हैं।