झांसी-कानपुर हाईवे पर वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वो अपने परिवार के साथ जवारे लेकर जा रहा था। इस दौरान किसी काम से बीच में ही रूक गया। युवक की शादी एक माह पूर्व हुई थी।
कानपुर देहात के पुखरायां थाना क्षेत्र में झांसी-कानपुर हाईवे पर वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। युवक की शादी एक माह पूर्व हुई थी। भोगनीपुर में जगदीशपुर ग्राम पंचायत के मजरा उमरिया गांव निवासी छोटे ने बताया कि उसकी बेटी खुशबू की शादी कानपुर नगर के नवाबगंज में मनोज कश्यप (30) के साथ फरवरी में हुई थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को परिजन लखना स्थित देवी मंदिर में जवारे लेकर गए थे। उनके साथ में मनोज भी था। इस दौरान रास्ते में वह किसी काम से वाहन से उतर गया। जब परिजन डीघ चौराहा से लिंक मार्ग पर पहुंचे, तो कानपुर झांसी हाईवे पर हादसे में युवक की मौत होने की सूचना मिली।
इस पर परिजन मौके पर पहुंचे, तो वहां मनोज का शव मिला। इस पर सभी लोग बिलख पड़े। देवीपुर चौकी इंचार्ज परवेज आलम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।