फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: जीपीएल फैक्टरी में वेतन वृद्धि को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन, एडीएम और एसडीएम ने कराया समझौता

Thu, 14 May 2026 02:03 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: रायपुर की जीपीएल फैक्ट्री में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर मजदूरों ने गुरुवार सुबह काम बंद कर प्रदर्शन किया। एडीएम और एसडीएम के आश्वासन के बाद मजदूर शांत हुए और काम दोबारा शुरू हुआ।
विज्ञापन
मजदूरों को समझाते अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में रायपुर स्थित जीपीएल फैक्टरी में गुरुवार सुबह वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर मजदूरों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। सुबह सात बजे पहली शिफ्ट के मजदूर फैक्टरी पहुंचे, तो उन्होंने काम बंद कर फैक्टरी गेट पर नारेबाजी शुरू कर दी। इसी दौरान रात की शिफ्ट के मजदूर भी काम खत्म कर बाहर निकले और सुबह की शिफ्ट के श्रमिकों के साथ प्रदर्शन में शामिल हो गए।

विज्ञापन

देखते ही देखते फैक्टरी गेट पर सैकड़ों मजदूर एकत्र हो गए। मजदूरों का कहना था कि लगातार महंगाई बढ़ रही है, लेकिन उनके वेतन में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं की जा रही है। उन्होंने वेतन वृद्धि समेत अन्य मांगों को लेकर प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शन की सूचना पर प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। एडीएम, एसडीएम, सीओ समेत कई आलाधिकारी फैक्टरी पहुंचे और मजदूरों से वार्ता की।

विज्ञापन

http://



एडीएम और एसडीएम ने कराया समझौता

अधिकारियों ने मजदूरों की समस्याएं सुनीं और उनकी मांगों पर बिंदुवार चर्चा की। एडीएम ने मजदूरों को समझाते हुए कहा कि उनकी मांगों को गंभीरता से लिया जाएगा और नियमानुसार उचित कार्रवाई कराई जाएगी। काफी देर तक चली वार्ता के बाद मजदूर शांत हुए। प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद सुबह की शिफ्ट के मजदूर वापस काम पर लौट गए। इसके बाद फैक्टरी में उत्पादन कार्य दोबारा शुरू हो सका।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें