फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 24 Jun 2023 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सीओ ने कार्रवाई का भरोसा देकर माामला शांत कराया। थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक विवाहिता का शव कमरे में लगे कुंड़े में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। सूचना पर जांच को पहुंची पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट मिला। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा किया।

विज्ञापन

प्रभारी तहसीलदार की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। विकासनगर निवासी मोहम्मद रिजवान पानीपूरी का ठेला लगाता है। शुक्रवार सुबह उसकी मां आसमा बेगम मजदूरी करने कोल्ड स्टोर चली गईं। इसके बाद किसी बात को लेकर उसका पत्नी इशरत से विवाद हो गया।
इसके बाद रिजवान अपने काम में लग गया। दोपहर करीब 12 बजे इशरत (24) का शव कमरे में लगे कुंडे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। रिजवान ने शोर मचाया तो पड़ोसी एकत्र हो गए। सूचना पर सीओ आशापाल सिंह व अपराध निरीक्षक रणजीत सिंह के साथ फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

इशरत के हाथ में सुसाइड नोट मिला। इधर बेटी की मौत की जानकारी पर पहुंची मां खुशनुमा, पिता जलाल, भाई आसिफ आदि ने दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। सीओ ने कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें