फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : महिला की गला घोटकर हत्या, कमरा बंदकर पति फरार, बदबू आने पर तीन दिन बाद चला पता

विज्ञापन
घटना स्थल से साक्ष्य जुटाती फील्ड यूनिट। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रनियां (कानपुर देहात)। अकबरपुर में रनियां पड़ाव के पास स्थित एक घर में किराए पर रह रही महिला का शव रविवार को कमरे में पड़ा मिला। उसके गले में दुपट्टा कसा था। घर का दरवाजा तीन दिन से बाहर से बंद था।
विज्ञापन

बदबू आने पर रविवार को आसपास के लोगों ने मकान मालिक को बताया। वहीं, मकान मालिक की सूचना पर एसपी समेत कई अफसरों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने महिला के पति की तलाश शुरू कर दी है।
रनियां कस्बे में मुख्य चौराहे के पास आनंद कुमार सिंह का मकान है। मकान की दूसरी मंजिल पर आनंद परिवार के साथ रहते हैं। निचले तल पर बने कमरों में पांच किराएदार रहते हैं।
विज्ञापन

आनंद कुमार ने पुलिस ने बताया कि करीब तीन महीने एक युवक व महिला ने खुद को पति-पत्नी बताकर कमरा किराए पर लिया था। युवती रनियां की एक दोना-पत्तल फैक्ट्री में नौकरी करती थी। उसका पति ट्रक चलता है।
15 सितंबर को पड़ोसियों ने दोनों को एक साथ देखा था। वहीं, 16 सितंबर की सुबह से उसके कमरे में बाहर से ताला लटका था। रविवार को पड़ोसियों ने कमरे से बदबू आने की बात कही। आनंद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का ताला तोड़ा तो भीतर महिला का शव पड़ा मिला।
उसके गले में दुपट्टा लिपटा था। घटना की जानकारी पाकर एसपी सुनीति, सीओ अकबरपुर प्रभात कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आसपास के लोगों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम को जांच के दौरान कमरे में महिला का आधार कार्ड मिला।
इसमें उसका नाम रेनुका (28) पत्नी सांवरिया लाल निवासी भीलवाड़ा राजस्थान दर्ज है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला के आधार कार्ड पर लिखे पते के जरिये परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही पति की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें