फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : शिवली में बुखार से महिला की मौत, जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे जुकाम व बुखार के 158 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवली। कस्बे में बुखार पीड़ित मरीजों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है। मंगलवार को भी बुखार से एक महिला की मौत हो गई। वहीं, जिला अस्पताल में जुकाम व बुखार पीड़ित 158 मरीजों ने उपचार कराया।
विज्ञापन

मैथा तहसील निवासी राकेश भदौरिया की पत्नी शशिप्रभा (50) की तबियत चार दिनों से खराब चल रही थी। सोमवार को बुखार आने पर परिजन कानपुर के निजी अस्पताल इलाज के लिए ले गए। मंगलवार की दोपहर उनकी मौत हो गई।
मैथा पीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ पाठक ने बताया कि मृतक को सांस संबंधी बीमारी थी। इसके चलते उनकी मौत हुई है। ग्राम प्रधान टिल्लू पाल ने बताया कि शशिप्रभा को दो दिन से बुखार भी आ रहा था।
विज्ञापन

वहीं, जिला अस्पताल में मंगलवार को 1030 मरीजों ने पंजीकरण कराकर उपचार कराया। इसमें सबसे ज्यादा 196 पर्चे बच्चों की ओपीडी के रहे। अस्पताल में जुकाम, बुखार से पीड़ित 158 मरीजों ने भी उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें