फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : 21 व 22 मई को बदलेगा मौसम, दो दिन धूल भरी आंधी संग बारिश की संभावना

विज्ञापन
गर्मी से बचने के लिए नहर में छलांग लगाता किशोर। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में गर्मी का सितम जारी है। मंगलवार को उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान भी 43 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

हवा की रफ्तार चार किमी प्रति घंटा की रही। वहीं मौसम विभाग ने 21 व 22 मई को धूल भरी आंधी व गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
मंगलवार की सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को खूब सताया। दोपहर में शहर के प्रमुख बाजार आदि स्थानों पर सन्नाटा पसर गया। बहुत जरूरी कामों से ही लोग अपने घरों से बाहर निकले। गर्मी की वजह से लोग पानी तलाशते नजर आए।
प्यास बुझाने के लिए किसी ने जूस पिया तो किसी ने कोल्ड ड्रिंक का सहारा लिया। वहीं, युवतियों ने धूप से बचने के लिए छाते का प्रयोग किया। दोपहर के समय सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा रहा। हाईवे पर चालक सड़क किनारे लगे पेड़ व ढाबों के पास वाहनों को खड़ा कर आराम करते नजर आए।
विज्ञापन

शाम पांच बजे के बाद सड़कों पर फिर से चहलकदमी हुई। सीएसए कानपुर के मौसम विभाग ने आगामी पांच दिन तक मध्यम स्तर की बदली छाए रहने की संभावना जताई है। 21 व 22 मई को तेज आंधी के साथ बारिश के संकेत दिए हैं। वहीं दिन का तापमान अधिक होने व हवाओं की गति तेज रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें