फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर माह में 91 हजार रुपये वसूला गया जल शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। विकास भवन सभागार में सीडीओ जोगिंदर सिंह ने जल परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की। इसी माह 91 हजार रुपये जल शुक्ल वसूले जाने की जानकारी दी गई। परियोजनाओं के वित्तीय घाटे को कम करने के लिए कनेक्शन बढ़ाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि जल परियोजनाओं को संचालन में जल प्रभारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। परियोजनाओं के वित्तीय घाटे को कम करने के लिए अधिक से अधिक पानी के कनेक्शन दिए जाएं। पानी की चोरी करने वालों पर कार्रवाई की जाए। सीडीओ ने एक सप्ताह के अंदर बैठकें कर ग्राम पेयजल संस्था का गठन करने, नए कनेक्शनों की सूची तैयार करने, प्रति कनेक्शन 660 रुपये जमा कराने को कहा। ग्राम पंचायत की ओर से एक आपरेटर नियुक्त करने, परियोजना संचालित होने वाले गांवों में खाता खुलवा कर परियोजना से संबंधित बिल जमा करने के निर्देश दिए।
कनेक्शन कराने में रुचि न लेने वाले जल प्रभारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। जिले में जल निगम की 20 परियोजनाएं संचालित हैं। वहीं 31 परियोजनाओं का संचालन ग्राम पंचायतें कर रही हैं। पांच परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। बैठक में डीडीओ प्रदुम्न कुमार, डीपीआरओ शिवशंकर सिंह, सभी बीडीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें