फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता जागरुकता को लेकर हुई प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विजयी प्रतिभागी को पुरस्कृत करती संस्था की अध्यक्ष कशिश अग्रवाल। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। रनियां स्थित राकन आईटीआई में मंगलवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मॉडल और रंगोली बनाने, भाषण और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। विजयी प्रतिभागियों को संस्था की अध्यक्ष ने पुरस्कार देकर हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगोली बनाकर मतदान अवश्य करने का संदेश दिया। निबंध प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। ईवीएम व वीवी पैट के मॉडल बनाए गए और उनका प्रदर्शन किया गया। नुक्कड़ नाटक व मानव शृंखला बनाकर मतदाता के अधिकार व मतदान का महत्व केबावत जानकारी देकर जागरुक किया गया। प्रतियोगिताओं में 50 से अधिक छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
निबंध प्रतियोगिता में आशुतोष को प्रथम पुरस्कार दिया गया। ईवीएम और वीवीपैट का मॉडल प्रस्तुत करने में रोचक सचान को पुरस्कृत किया गया। संस्था की अध्यक्ष कशिश अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया गया। इस मौके पर कालेज के प्राचार्य राहुल कुमार, अंकुर संखवार, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें