कलक्ट्रेट सभागार में जांच व निगरानी समिति की बैठक करते एमएलसी अरुण पाठक, डीएम राकेश कुमार सिंह व ?
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। कलक्ट्रेट सभागार में जांच व निगरानी समिति की बैठक हुई। समिति के सभापति एमएलसी अरुण पाठक ने बिंदुवार समीक्षा की। इस दौरान शिवली और सिकंदरा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सवालों के समुचित उत्तर नहीं दे सके। उन्हें सुधार के लिए कहा गया। एमएलसी ने कहा कि गांवों में नियुक्त सफाई कर्मियों की उपस्थिति बायोमीट्रिक से सुनिश्चित की जाए।
मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में हुई बैठक में 14 वें वित्त, राजवित्त से हुए विकास कार्य, बोर्ड फंड के विकास कार्य, शासन की नया सवेरा योजना, दीनदयाल उपाध्याय योजना, स्वच्छ भारत अभियान के तहत जेम पोर्टल से खरीददारी, कान्हा गोशाला की स्थिति पर चर्चा हुई। सभापति अरुण पाठक ने कहा कि जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की जरूरत है।
अधिकारी इस पर ध्यान दें। बैठक मेें डीएम राकेश कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, एसडीएम सदर आनंद कुमार सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मलखान सिंह, बालजी शुक्ला, सौरभ मिश्रा, अकबरपुर मंडल अध्यक्ष शिव विलास मिश्रा मौजूद रहे।