फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : ब्लॉक परिसर में ग्रामीणों ने बंद किए छुट्टा मवेशी, बीडीओ ने भेजा गोशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। छुट्टा मवेशियों को पकड़ने के अभियान में औपचारिकता निभाई जा रही है। इससे नाराज मलासा गांव के लोगों ने बुधवार को छुट्टा मवेशियों को ब्लॉक कार्यालय परिसर में बंद कर दिया। जानकारी पर पहुंचे बीडीओ ने मवेशियों को गोशाला भेजा।
विज्ञापन

विकास खंड मलासा में तुर्कीमऊ के प्रधान मोहम्मद जसीम ने बताया कि बुधवार की सुबह डीपीआरओ गांव पहुंची। यहां उन्हें गौशाला में क्षमता के अनुरूप 80 मवेशी बंद मिले। वहीं, मलासा गांव में छुट्टा मवेशी पकड़ने के लिए अभियान चलाने की बात कही।
इसमें औपचारिकता निभाए जाने की नाराजगी पर ग्रामीणों ने मवेशियों को खदेड़ कर ब्लॉक कार्यालय परिसर में बंद कर दिया। सूचना पर ब्लॉक कार्यालय परिसर से डीपीआरओ लौट गईं। इस पर बीडीओ और एडीओ पंचायत में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

दोनों अधिकारियों ने सफाई कर्मियों को बुलाकर यहां बंद मवेशियों को गोशालाओं में भेजा। वहीं, बीडीओ सच्चिदानंद ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में मवेशियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया।
मवेशियों को ब्लॉक कार्यालय परिसर मैदान में एकत्रित किया गया था, जहां से गोशाला भेजा गया। उधर, एडीओ पंचायत अखिलेश कुमार कुशवाहा ने करियापुर स्थित अस्थाई गोशाला का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें