फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरातशाला निर्माण के लिए शंकरदयाल नगर में हुआ भूमि पूजन

विज्ञापन
अकबरपुर में बारातशाला के लिए भूमि का पूजन करती चेयरमैन। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर नगर पंचायत के शंकर दयाल नगर में बरातशाला निर्माण के लिए शुक्रवार को भूमिपूजन किया गया। 25 लाख की लागत से बरातशाल का निर्माण कराया जाएगा। इससे बरातों को ठहराने की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

अकबरपुर के शंकरदयाल नगर में बरातशाला निर्माण की मांग की जा रही थी। लेकिन जमीन मुहैया न हो पाने मामला टल रहा था। एसडीएम अकबरपुर आनंद कुमार सिंह ने शंकर दयाल नगर में बरातशाला के लिए भूमि का आवंटन किया।
पंडित दीन दयाल आदर्श योजना के तहत बरातशाला निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। चेयरमैन ज्योत्सना कटियार ने बताया कि 25 लाख की लागत से भव्य बरातशाला का निर्माण कराया जाएगा। भूमि पूजन के दौरान चेयरमैन ज्योत्सना कटियार के पति बबलू कटियार, राजेश कुमार, सभासद कामिल खान, शमीम खान, छोटे खान, हसीब, लेखपाल अरूण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें