मैथा तहसील का निरीक्षण करते एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल।
- फोटो : AKBARPUR
शिवली (कानपुर देहात)। एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल ने शुक्रवार को मैथा तहसील का निरीक्षण किया। तीन संग्रह अमीनों का काम संतोषजनक न पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए।
एडीएम ने संग्रह अमीनों के अभिलेखों का निरीक्षण किया। अमीनों से कहा कि बकायेदारों की ऑनलाइन आरसी जारी की जाए। उसे समय से अपडेट भी करें। सिंचाई जमाबंदी की पोस्टिंग कराने के निर्देश दिए।
एडीएम ने एक हफ्ते में अमीनों को अधूरे कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। संग्रह अमीन अजय गौड़, सुखदेव सिंह, राज बहादुर सिंह का कार्य असंतोषजनक न पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। नकल नवीस व संग्रह का काम देखने वाले कर्मचारी सत्यम द्विवेदी के कार्य की सराहना की। इस मौके पर एसडीएम रामशिरोमण, तहसीलदार रामशंकर, नायब तहसीलदार स्वाति गुप्ता मौजूद रहे।