फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल्मीकि जयंती पर कस्बों में निकली गई शोभा यात्राएं

विज्ञापन
अकबरपुर में महर्षि बाल्मीकि की शोभा यात्रा निकालते लोग। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। वाल्मीकि जयंती पर जिले के सभी कस्बों में धूमधाम से शोभा यात्राएं निकाली गईं। रथ-बग्घियों में महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति सजाई गई। जगह-जगह आरती पूजन किया जाता रहा।
विज्ञापन

रविवार को अकबरपुर कस्बे के अशोक नगर में महर्षि वाल्मीकि की आरती करके शोभा यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा अशोक नगर से नयागंज, नेहरू नगर, अयोध्या नगर शंकर दयाल नगर, हरीगंज, गांधीनगर होते हुए पुन: अशोक नगर पहुंची। जहां शोभा यात्रा का समापन किया गया। बबलू कटियार, बबलू भारती, अनुरुद्ध सिह, पंकज वाल्मीकि, विजय वाल्मीकि, दिलीप, राहुल, रामजी, रामबाबू, मनोज वाल्मीकि सहित कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
झींझक प्रतिनिधि के अनुसार महर्षि वाल्मीकि समाज सेवा समिति की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। पूरे नगर में गाजे बाजे के साथ भ्रमण किया। गांधी नगर स्थित वाल्मीकि प्रतिमा का पूजन कर विपिन कुमार शर्मा ने यात्रा का शुभारंभ कराया। महर्षि वाल्मीकि के साथ लव व कुश की भी शोभा यात्रा निकाली गई। बस्ती मुहल्ले होते वापस पहुंचकर शोभा यात्रा का समापन किया गया।
विज्ञापन

शोभा यात्रा में शामिल युवा व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम मोहन दुबे ने महर्षि वाल्मीकि की जीवनी का वर्णन किया। रसूलाबाद प्रतिनिधि के अनुसार महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। कस्बे में शोभा यात्रा निकाली गई। सुभाष नगर से प्रारंभ होकर झींझक रोड, झाऊलाल रोड से कानपुर रोड होते हुए कस्बे के मुख्य चौराहे तक आई। जहां से तहसील तक गई और उसके बाद मुख्य बाजार से होते हुए सुभाष नगर में समाप्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें