अकबरपुर कोतवाली में कार्यवाही के दौरान पर्चा देखतीं डीआई। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। सहायक आयुक्त औषधि कानपुर मंडल की ओर से गठित टीम ने मंगलवार को अकबरपुर में छापा मारकर बिना लाइसेंस संचालित एक मेडिकल स्टोर को पकड़ा। मौके से एक्सपायरी व कुछ संदिग्ध दवाएं मिलीं। इस पर टीम संचालक और दवाओं को लेकर अकबरपुर कोतवाली पहुंची।
इटावा औषधि निरीक्षक रजत कुमार, प्रयागराज औषधि निरीक्षक संतोष पटेल व जनपद की औषधि निरीक्षक रेखा सचान ने बारा बाजार के आरिफ मेडिकल स्टोर में जांच की। स्टोर के अंदर टीम को तीन दवाएं संदिग्ध मिलीं। यहां से 70 हजार रुपये की दवाओं को सीज किया गया।
जिले की औषधि निरीक्षण ने बताया कि आरिफ मेडिकल स्टोर का 2016 में लाइसेंस था। इसके बाद संचालक बाहर चला गया। मेडिकल स्टोर से नशे की कुछ दवाएं मिली हैं। कोर्ट में वाद दाखिल किया जाएगा।