फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : अकबरपुर में पकड़ा बिना लाइसेंस का मेडिकल स्टोर, 70 हजार की दवाएं सीज

विज्ञापन
अकबरपुर कोतवाली में कार्यवाही के दौरान पर्चा देखतीं डीआई। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। सहायक आयुक्त औषधि कानपुर मंडल की ओर से गठित टीम ने मंगलवार को अकबरपुर में छापा मारकर बिना लाइसेंस संचालित एक मेडिकल स्टोर को पकड़ा। मौके से एक्सपायरी व कुछ संदिग्ध दवाएं मिलीं। इस पर टीम संचालक और दवाओं को लेकर अकबरपुर कोतवाली पहुंची।
विज्ञापन

इटावा औषधि निरीक्षक रजत कुमार, प्रयागराज औषधि निरीक्षक संतोष पटेल व जनपद की औषधि निरीक्षक रेखा सचान ने बारा बाजार के आरिफ मेडिकल स्टोर में जांच की। स्टोर के अंदर टीम को तीन दवाएं संदिग्ध मिलीं। यहां से 70 हजार रुपये की दवाओं को सीज किया गया।
जिले की औषधि निरीक्षण ने बताया कि आरिफ मेडिकल स्टोर का 2016 में लाइसेंस था। इसके बाद संचालक बाहर चला गया। मेडिकल स्टोर से नशे की कुछ दवाएं मिली हैं। कोर्ट में वाद दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें