फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: बेकाबू ट्रक पलटा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Mon, 19 Dec 2022 01:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
कानपुर देहात में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर देहात के भोगनीपुर में रविवार देर रात पटेल चौक के पास अनियंत्रित ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक सवार भोगनीपुर कस्बा के चार दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवकों को जिला अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य घायलों को अकबरपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


भोगनीपुर निवासी विवेक कुमार (28), आलोक कुमार (22), आकाश उर्फ सोनू (18) और प्रांशू दोस्त हैं। विवेक का भाई कुलदीप ट्रक चालक है। उसने ट्रक एक ईंट भट्ठे के पास खड़ा किया था। इसके बाद वह घर चला गया। देर रात विवेक अन्य तीन दोस्तों के साथ पहुंचा और ट्रक लेकर सोम ढाबा की ओर निकल पड़ा।

रास्ते में एक पेट्रोल पंप के बाद ट्रक अनियंत्रित हो गया और गड्ढे में पलट गया। हादसे में चारों साथी दब गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। कुछ देर बाद परिजन भी पहुंच गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां विवेक व आलोक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि आकाश और प्रांशू को अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन आकाश को बाद में कानपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए। हादसे में दो युवकों की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें