Kanpur Dehat News: अमराहट थाना क्षेत्र में झेंझी विसर्जन करने गईं दो बहनें यमुना नदी में डूब गईं। छोटी बहन रागिनी (15) का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि उसे बचाने के प्रयास में डूबी बड़ी बहन प्रांशी (18) की तलाश गोताखोरों की मदद से जारी है।
कानपुर देहात में अमराहट थाना क्षेत्र के बिलासपुर बांगर गांव की बहनें बुधवार को झेंझी का विसर्जन करने के लिए यमुना नदी के घाट पर गईं थीं। झेंझी विसर्जन के बाद स्नान करते वक्त सेनापति की बेटी रागिनी (15) डूबने लगी। रागिनी को डूबते देख उसकी बड़ी बहन प्रांशी (18) ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन गहराई की ओर पहुंच जाने से दोनों डूब गईं।
विज्ञापन
साथ गई लड़कियों ने दोनों बहनों के डूबने की जानकारी गांव में लोगों को दी। इससे घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची एसडीएम सिकंदरा, सीओ सिकंदरा प्रिया सिंह, थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश शुरू करवाई। गोताखोरों को रागिनी का शव नदी से बरामद कर लिया है, जबकि प्रांशी की तलाश अभी जारी है।