फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : गंभीरा गोशाला में दो मवेशियों की मौत, सूखा चारा खाने से हो रहे कमजोर

विज्ञापन
गंभीरा गोशाला में सूखा चारा खाते मवेशी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रसूलाबाद। गोशालाओं में मवेशियों को हरा चारा दिया जाए इसके लिए अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं। वहीं, हकीकत ये हैं कि मवेशियों को सिर्फ सूखा चारा ही मिल रहा है। इससे वह कमजोर होकर मर रहे हैं। गंभीरा गोशाला में बुधवार को दो कमजोर मवेशियों की मौत हो गई।
विज्ञापन

गंभीरा गोशाला में काफी दिनों से मवेशियों को हरा चारा नहीं मिल रहा है। सूखा भूसा मिलने से मवेशी कमजोर हो गए हैं। ग्राम प्रधान हरिश्चंद्र दिवाकर ने बताया कि गोशाला में मौजूदा समय में 160 गोवंश हैं। भूसा व चोकर दिया जा रहा है।
केयर टेकर शिवप्रसाद ने बताया कि करीब 15 दिनों से लाही अवशेष को थ्रेसर से कटवा कर तैयार भूसा व पुआल मिलाकर मवेशियों को दिया जा रहा है। हरा चारा उपलब्ध नहीं है। सोमवार शाम को दो मवेशियों की मौत हो गई।
विज्ञापन

दोनों काफी कमजोर थे। एसडीएम जीतेंद्र कटियार ने बताया कि दो मवेशियों की मौत की जानकारी मिली है। पशु चिकित्सक को मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया है। गोशाला में पर्याप्त चारे का इंतजाम है। हरा चारा क्यों नहीं दिया जा रहा है इसकी जानकारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें