फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: कार में मिला नौ किलो गांजा, तीन गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 06 Jun 2023 09:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरदोई जिले के बघौली में पुलिस को कार की तलाशी में नौ किलो गांजा मिला है। पुलिस इसे गांजा तस्करी से जोड़कर मामले की जांच कर रही है। बघौली पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि कार सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें दो आरोपी हरदोई और एक फर्रुखाबाद का है।

विज्ञापन


बघौली चौकी प्रभारी मार्कंडेय सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह व फोर्स के साथ बघौली-माधौगंज मार्ग पर बीकापुर के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक कार को रोका गया। बताया कि कार की तलाशी में नौ किलो गांजा मिला। बताया कि कार सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया कि गिरफ्तार किए गए कार सवार लोगों ने अपनी पहचान बिलग्राम के बैफरिया निवासी अंकित यादव, रंजीत यादव और फर्रुखाबाद के इंदिरा नगर निवासी सूरज यादव उर्फ लालू बताई है। तीनों गांजे की सप्लाई करते थे। गांजा की तस्करी की आशंका के दृष्टिगत मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें