फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : ट्रक ने बस में मारी टक्कर, फैक्टरी से लौट रहे 17 श्रमिक घायल

विज्ञापन
कानपुर देहात में ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त बस। - फोटो : ?????? ?????
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर के सरवनखेड़ा में श्रमिकों को लेकर जा रही बस में ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में 17 श्रमिक घायल हो गए। बस सवार श्रमिक रनियां की एक फैक्ट्री से काम करके घर लौट रहे थे। सभी घाटमपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

रनियां स्थित एक फैक्ट्री से काम करके करीब 30 श्रमिक शुक्रवार रात बस से घर लौट रहे थे। तभी सरवनखेड़ा मेन बाजार के पास गजनेर की ओर से आ रहे ट्रक ने बस में सामने से टक्कर मार दी। इससे बस में सवार घाटमपुर के मंगलपुर गांव की धुन्नी, पारा रॉयल की रामकुमारी, रिंकी, ज्योति, तिलसड़ा की राधा पारा की मालती, गंभीर रूप से घायल हो गईं।
इसके साथ ही सरगवा की सुदामा, शोभा, पारा रायल की माया, तेजपुर की ज्योति, सरखेलपुर की राममूर्ति, विवेक कुमार, शशिकांत, अश्वनी कुमार, नरेश सिंह, दौलतराम को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

बस चालक सरवनखेड़ा का मुन्नू सिंह भी घायल है। ट्रक चालक कुलगांव जम्मू कश्मीर निवासी रउफ को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घायलों को एंबुलेंस से रनियां पीएचसी व गजनेर सीएचसी भेजा गया।
कुछ घायल निजी अस्पताल में इलाज कराने चले गए। इंस्पेक्टर शिवप्रकाश सिंह ने बताया कि बस में 30 श्रमिक सवार थे। इसमें से 17 लोग घायल हुए है। सभी को इलाज के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें