फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: फौजी के पिता ने घर में फंदा लगाकर दी जान, घरेलू कलह से था परेशान, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 30 Apr 2023 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

थाना प्रभारी रामगोविंद मिश्र ने बताया कि घरेलू कलह के चलते आफाक के खुदकुशी करने की बात सामने आई है। छोटे बेटे मुनाफ की तहरीर पर सूचना दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फौज में तैनात उस्मान को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
फांसी का फंदा - फोटो : फांसी का फंदा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के रसूलाबाद में शुक्रवार देर रात एक फौजी के पिता ने घरेलू कलह से परेशान होकर दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

असालतगंज के मजरा असमल निवासी आफाक (60) पहले ऑटो चलाते थे। उनका बड़ा बेटा उस्मान फौज में नौकरी करता। इस समय वह कश्मीर में तैनात है। बेेटे की नौकरी लगने के बाद असमल ने ऑटो चलाना बंद कर दिया था।
ग्रामीणों की मानें तो शराब की लत को लेकर शुक्रवार रात पत्नी रिजवाना से आफाक की कहासुनी व मारपीट हुई थी। इसके बाद आफाक कमरे में सोने के लिए गए। देर रात उन्होंने कमरे में ही पंखे के हुक में दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया।

विज्ञापन
Trending Videos

शनिवार की सुबह परिजन कमरे में पहुंचे, तो फंदे से लटका शव मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। आफाक की मौत से पत्नी रिजवाना, बेटे उस्मान, मुनाफ और बेटियों का रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रामगोविंद मिश्र ने बताया कि घरेलू कलह के चलते आफाक के खुदकुशी करने की बात सामने आई है। छोटे बेटे मुनाफ की तहरीर पर सूचना दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फौज में तैनात उस्मान को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें