फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी चटकने से कानपुर-लखनऊ रूट एक घंटे प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्लागंज (उन्नाव)। गंगाघाट रेलवे स्टेशन के ऋषिनगर केबिन के पास शनिवार की सुबह कानपुर-लखनऊ डाउन रेल मार्ग पर पटरी चटक गई। एक मालगाड़ी के गुजरने के बाद कीमैन की नजर चटकी पटरी पर पड़ी तो उसने स्टेशन अधीक्षक को दी। रेल पथ विभाग ने मरम्मत कर एक घंटे बाद ट्रेनों को कॉशन पर संचालन कराना शुरू कराया। इससे एक घंटे तक रेल रूट प्रभावित रहा।
विज्ञापन

ऋषिनगर केबिन के पास डाउन रेल पथ पर शनिवार की सुबह पेट्रोलिंग करते हुए एक कीमैन निकल रहा था। इसी बीच मालगाड़ी गुजरी। इसके निकलते ही कीमैन की निगाह चटकी पटरी पर पड़ी। उसने तुरंत स्टेशन अधीक्षक कुंवर पाल को पटरी चटकने की जानकारी दी।
कंट्रोल को सूचना मिलते रेल पथ निरीक्षक गौरव श्रीवास्तव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पटरी की मरम्मत करवाकर नौ बजे ट्रेनों का संचालन शुरू कराया। इस कारण गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर एक घंटे तक ऊंचाहार एक्सप्रेस खड़ी रही। मरूधर एक्स्प्रेस, चित्रकूट, 64204 एलकेएम मेमू ट्रेन, कोटा पटना एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन पर 15 से 20 मिनट तक रुकने के बाद लखनऊ को निकली।
विज्ञापन

कानपुर छोर पर भी कई ट्रेनों को सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर ही रोक दिए जाने की जानकारी दी गई। रेल पथ निरीक्षक ने बताया कि 30 किलोमीटर प्रतिघंटा का कॉशन लगाया है। पटरी बेल्ड होनी है, इसके लिए ब्लॉक लेकर काम होगा। इधर, पटरी चटकखने से ट्रेनें प्रभावित हुईं, जिससे यात्री परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें