फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झींझक में 28 मिनट खड़ी रही कामाख्या एक्सप्रेस

विज्ञापन
झींझक स्टेशन पर खड़ी कामाख्या एक्सप्रेस। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। शनिवार को दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर शाहपुर फाटक के पास पटरी मरम्मत का काम होने के कारण अप की कामाख्या एक्सप्रेस 28 मिनट झींझक स्टेशन पर खड़ी रही। काम खत्म होने के बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका।
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर झींझक-कंचौसी स्टेशन के बीच शाहपुर फाटक के पास खंभा नंबर 1084-3 से 1085-3 तक अप लाइन की पटरी मरम्मत काम किया गया।
पीडब्ल्यूआई स्टाप ने कंट्रोल से शनिवार की दोपहर 01:55 बजे से 03:30 बजे तक का ब्लाक लिया था। इसी बीच अप की कामाख्या एक्सप्रेस आ गई। ट्रेन को झींझक रेलवे स्टेशन पर 03:10 बजे रोक लिया गया। काम समाप्त होने के बाद 03:38 बजे ट्रेन को रवाना किया गया। झींझक स्टेशन अधीक्षक वेदप्रकाश ने बताया कि ब्लाक के कारण अप की कामाख्या एक्सप्रेस झींझक स्टेशन पर 28 मिनट तक खड़ी रही थी। अन्य कोई ट्रेन विलंबित नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें