फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग ीब रथ एक्सप्रेस की चपेट में आकर ट्रैकमैन की मौत

विज्ञापन
रूरा रेलवे स्टेशन के पास घटना के बाद जमा लोगों की भीड़। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रूरा (कानपुर देहात)। कस्बा स्थित रेलवे स्टेशन के पास गैजुमऊ गांव के सामने अप लाइन के ट्रैक पर काम करते वक्त ट्रैक मैन बलवंत (32) की गरीब रथ एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। सहकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। यूनियन के नेता के आश्वासन के बाद कर्मचारियों का गुस्सा शांत हुआ। तब जीआरपी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी।
विज्ञापन

लालगंज रायबरेली के थाना अंकरा पश्चिम के गंगा बक्स गांव निवासी बलवंत रूरा रेलवे स्टेशन पर ट्रैक मैन के पद पर तैनात हैं। शनिवार की सुबह ड्यूटी के दौरान वह अप लाइन के ट्रैक पर काम कर रहा था। इसी दौरान बलवंत कानपुर से दिल्ली जा रही गरीब रथ ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
ट्रेन गुजरने के बाद साथ काम कर रहे गैंगमैन असलेश ने हादसे की जानकारी स्टेशन अधीक्षक मनीष दास को दी। इसके बाद बलवंत के साथी कर्मचारी वहां पहुंचे और मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। रेल कर्मचारी ट्रेड यूनियन के नेता संतोष कुमार यादव ने मांगे पूरी कराने का भरोसा देकर मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस बलवंत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन रूरा के पास टैक पर काम कर रहे ट्रैक कमैन बलवंत की गरीब रथ एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई थी। मामले में इसी टैक पर पीछे से आ रही तेजस एक्सप्रेस को करीब 15 मिनट तक रोक लिया गया था। रेलकर्मी के शव को हटाने के बाद तेजस को रवाना कर दिया गया था। स्टेशन अधीक्षक मनीष दास ने बताया कि घटना के बाद कानपुर से आ रही तेजस को रोका गया था। रेलवे टैक खाली होने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें