फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह घंटे ट्रेन लेट होने से यात्री हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा (कानपुर देहात)। कानपुर से इटावा की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन निर्धारित समय से छह घंटे देरी से रूरा स्टेशन पहुंची। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इटावा की ओर जाने वाली मेमू पैसेंजर का सुबह 8:30 बजे रूरा पहुंचने का समय है। रविवार को ट्रेन निर्धारित समय से छह घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन

दूर दराज से आए यात्रियों को घंटों तक स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि सुबह से अपने गंतव्य तक जाने के लिए स्टेशन पहुंच गए थे। कई यात्री एक्सप्रेस ट्रेन से चले गए, लेकिन छोटे स्टेशनों पर जाने वाले यात्रियों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा। दोपहर बाद 2:30 ट्रेन के आने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। स्टेशन अधीक्षक मनीष दास ने बताया कि ट्रेन कानपुर से ही देरी से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें