झींझक (कानपुर देहात)। दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन के रानेपुर फाटक के पास सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मरने वाले की शिनाख्त नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवाया है।
झींझक-कंचौसी स्टेशनों के बीच किसी ट्रेन की चपेट में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पीछे आई गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस (अप) के लोको पायलट ने सूचना स्टेशन मास्टर कंचौसी को दी।
स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंचे कंचौसी चौकी प्रभारी ने मृतक के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। चौकी प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि मृतक के शरीर पर चॉकलेटी शर्ट व सफेद रंग की धोती है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।