रसूलाबाद थाने में रखी नकली पान मसाला बनाने की मशीन।
- फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के कनपटियापुर गांव के पास सरसों के खेत में पान मसाला पैकिंग करने वाली मशीन, एक ब्रांड के रैपर, उपकरण, बिना पैक किया पान मसाला मिला है। पुलिस सामान फेंक कर नकली पान मसाला बनाने वाले आरोपियों के फरार होने का अनुमान लगा रही है।
कनपटियापुर गांव के लोगों की सूचना पर तिस्ती चौकी इंचार्ज संजीव कुमार मौके पर पहुंचे। मौके पर बरामद पान मसाला बनाने का सामान व मशीन अपने कब्जे में ले लिया।
बुधवार की सुबह पनकी इंडस्ट्रियल एरिया साइड नंबर वन में संचालित एक पान मसाला ब्रांड की चार बोरी असालतगंज में पकड़ी गई थीं। कंठीपुर शिवराजपुर कानपुर महानगर निवासी प्रदीप कुमार और नदीहा ककवन कानपुर नगर निवासी आनंद कुमार को गिरफ्तार किया गया।
पकड़े गए दोनों युवकों सहित ककवन गढ़ेवा के अरविंद अग्निहोत्री खिलाफ मसाला फैक्टरी मालिक पवन कुमार गुप्ता ने कॉपीराइट अधिनियम और धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस नकली मसाला निर्माता को तलाश कराने तैयारी कर रही थी। इसके पहले ही खेत में मसाला पैकिंग मशीन, मसाला के रैपर सहित सामान खेत में फेंक दिया गया।