थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक के नशे की हालत में खुदकुशी करने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
कानपुर देहात के मारग मैथा गांव में गुरुवार को शराब पीकर घर आने पर मां ने टोका, तो युवक ने घर के पीछे लगे पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के साथ परिजनों से पूछताछ की। शिवली के मारग मैथा निवासी शिव प्रताप सिंह उर्फ शिवा (20) शराब का आदी था।
विज्ञापन
वह अक्सर शराब पीकर घर पहुंचता था। गुरुवार को भी वह शराब के नशे में घर पहुंचा तो मां बिन्नो देवी ने उसे टोक दिया। इससे नाराज शिव प्रताप चुपचाप घर से निकल गया। काफी देर तक वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
इस दौरान शिव प्रताप का शव गांव के ही शिव मोहन बाजपेयी के खंडहर पड़े मकान में लगे पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटका मिला। बेटे की मौत से मां बिन्नो देवी व बहन लक्ष्मी का रोकर बुरा हाल रहा। भाई विष्णु प्रताप की सूचना पर चौकी प्रभारी मैथा राम सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन
थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक के नशे की हालत में खुदकुशी करने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।