फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : पेड़ पर फंदा लगाकर युवक ने दी जान, पुलिस को सूचना दिए बिना परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा। रानीपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर एक युवक ने पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

रानीपुर गांव निवासी राजकुमार ने बताया कि उसका बेटा जय प्रकाश उर्फ जेपी (30) शराब का लती था। कई बार समझाने के बाद भी वह शराब नहीं छोड़ रहा था। शुक्रवार को परिजनों को बिना बताए जेपी घर से बाहर चला गया।
इसके बाद गांव के बाहर खेत में लगे नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से उसका शव लटका होने की जानकारी मिली। इस पर मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतारा।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार जायसवाल ने बताया कि युवक के आत्महत्या करने की सूचना नहीं मिली है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें