फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : भंडारे का प्रसाद लेने के लिए घर से निकले बुजुर्ग का शव नाले के किनारे पड़ा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में भंडारा का प्रसाद लेने के लिए घर से निकले एक बुजुर्ग का शव नाले के किनारे पड़ा मिला। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने से बिसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

अकबरपुर के बिगाही गांव निवासी राजेंद्र कुमार (65) नवमी के दिन गांव में आयोजित भंडारे में प्रसाद लेने के लिए निकले थे। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोगों ने खोजबीन की पर कुछ पता नहीं चला।
वहीं, बुधवार को गांव से करीब चार किमी दूर इनायतपुर के बाबा सागर गांव में नाले के किनारे उनका शव मिला। चरवाहों ने देखा तो सूचना पुलिस को दी। इसके बाद ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन

दामाद राघवेंद्र ने पुलिस को बताया की जमीन को लेकर उनका विवाद एक व्यक्ति से चल रहा। सीओ प्रभात कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं था। इस वजह से बिसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें