फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : अगले पांच दिन छाए रहेंगे बादल, बारिश की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में बुधवार की शाम को हुई डेढ़ घंटे हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया। इसके बाद गुरुवार को भी दिनभर बदली छाई रही। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन तक बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को सुबह से ही बदली छाई थी। शाम पांच से साढ़े छह बजे तक हल्की बूंदाबांदी हुई तो मौसम सुहाना हो गया। वहीं, गुरुवार सुबह से ही छाई बदली ने लोगों को दिनभर गर्मी से राहत दी। बारिश की संभावना को देखते हुए लोग कम ही घरों से निकले।
वहीं, मौसम वैज्ञानिक एनएन सुनील पांडेय के अनुसार अगले पांच दिन सात से 11 अक्तूबर तक बादल छाए रहने व बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें