फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : गोदभराई समारोह से लापता हुए बालक का शव तालाब में मिला

विज्ञापन
सूर्या की मौत पर बिलखते परिजन। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
संदलपुर। गजराजगंज गांव में रविवार को गोदभराई समारोह में परिजनों के साथ आया मासूम अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह गांव पहुंचे सीओ ने घर के पास स्थित तालाब में गोताखोरों की मदद से मासूम की तलाश कराई तो उसका शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गजराजगंज गांव निवासी रामआसरे संखवार की पुत्री सपना की रविवार की शाम गोद भराई थी। कार्यक्रम में उन्होंने गांव निवासी पारिवारिक भाई सतेंद्र संखवार को भी बुलाया था।
विज्ञापन

इस पर सत्येंद्र अपनी पत्नी मधु और दो वर्षीय बेटे सूर्या व तीन माह की बेटी के साथ कार्यक्रम में शामिल हुआ। गोद भराई का कार्यक्रम छत पर चल रहा था। इस दौरान सूर्या अन्य बच्चों के साथ नीचे खेल रहा था।
कुछ देर में वह अचानक लापता हो गया। शाम तक सूर्या का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। देर रात तक पुलिस आसपास सूर्या की तलाश करती रही, लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिली।
इस पर सुबह सीओ डेरापुर शिवा ठाकुर गांव पहुंचे और घर के पास स्थित तालाब में गोताखोरों से बालक की तलाश कराई। इस दौरान तालाब के बीच में लगे एक पेड़ में सूर्या का शव फंसा मिला।
विज्ञापन

बेटे का शव देखकर मां मधु रोते हुए बेहोश हो गई। मृतक के दादा की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ शिवा ठाकुर ने बताया कि प्राथमिक जांच में डूबने से मासूम की मौत होने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें