फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: यमुना में नहाने गई किशोरी डूबी, बचाने कूदा युवक भी लापता, गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारी

Sun, 14 Jun 2026 12:01 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: मूसानगर थाना क्षेत्र में यमुना नदी में डूब रही किशोरी को बचाने के प्रयास में युवक खुद नदी में डूब गया। गोताखोरों द्वारा तलाश जारी रखने के बावजूद युवक और किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में मूसानगर थाना क्षेत्र के नया पुरवा गांव में रविवार सुबह यमुना नदी में नहाने के दौरान एक किशोरी डूबने लगी। उसे बचाने के प्रयास में नदी में उतरा युवक भी गहरे पानी में समा गया। देर शाम तक दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका था। गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान जारी है।

विज्ञापन

नया पुरवा गांव निवासी भूरी (12) पुत्री सुनील और ज्योति (15) पुत्री अनिल रविवार सुबह यमुना नदी में नहाने गई थीं। नहाते समय दोनों गहरे पानी में पहुंच गईं और डूबने लगीं। नदी किनारे मौजूद गांव के ही सिद्ध गोपाल (18) पुत्र स्वर्गीय प्रथीनाथ ने दोनों को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी।

http://



तेज बहाव और गहराई के कारण खुद भी डूबा

सिद्ध गोपाल ने पहले ज्योति को सकुशल बाहर निकाल दिया। इसके बाद वह भूरी को बचाने के लिए दोबारा नदी में गया, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण खुद भी डूब गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे एकत्र हो गए।
विज्ञापन

गोताखोर कर रहे हैं तलाश
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और क्षेत्रीय गोताखोरों की मदद से भूरी और सिद्ध गोपाल की तलाश कराई जा रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक दोनों का कोई पता नहीं चल सका था। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लगी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें