फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की खुदकुशी का मामला, एडीजी ने मुख्य आरोपी के कमरे का तुड़वाया ताला

Mon, 09 Dec 2019 12:07 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के फांसी लगाने के बाद घर पर तैनात फोर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर देहात में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के खुदकुशी करने के मामले की जांच करने रविवार की रात एडीजी कानपुर जोन प्रेम प्रकाश पहुंचे। झांसी से लौटते वक्त एडीजी ने रूरा थाने पहुंचे। वहां एसपी और अन्य अफसरों से प्रकरण की जानकारी ली।
विज्ञापन


इसके बाद मुख्य आरोपी रिंकू के घर पहुंचकर उसके कमरे का ताला तुड़वाया और खुद बारीकी से जांच की। बाद में एडीजी ने पीड़िता के घर पहुंचकर परिजनों से बातचीत कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। एडीजी रात करीब 9:30 बजे रूरा थाने पहुंचे।

वहां पौन घंटे तक कमरे में बैठकर एसपी अनुराग वत्स ने पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद एडीजी एसपी और फोर्स के साथ मुख्य आरोपी रिंकू के घर पहुंचे। वहां आरोपी के कमरे का ताला तुड़वाया। खुद कमरे की जांच की। इसी कमरे में पीड़िता को तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा गया था।
विज्ञापन


वहां से पीड़िता के घर पहुंचकर परिवार वालों से अलग-अलग बात की। एडीजी ने एसपी को आरोपी के कमरे की फोरेंसिक टीम से जांच कराने और पीड़ित परिवार की तरफ से थाना प्रभारी, विवेचना करने वाले दरोगा और महिला सिपाही पर लगाए गए आरोपों की जांच कराकर जल्द रिपोर्ट देने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें