फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात ः अकारू प्राथमिक विद्यालय में छात्रों ने लगाई झाड़ू, वीडियो वायरल

विज्ञापन
अकारू प्राथमिक विद्यालय में झाड़ू लगाते बच्चे। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। परिषदीय स्कूलों में नियमों की अनदेखी के मामले सामने आते ही रहते हैं। मंगलवार को डेरापुर ब्लॉक के अकारू प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के झाड़ू लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जानकारी पर बीएसए के निर्देश के बाद बीईओ ने प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में पठन पाठन सुधारना प्राथमिकता है। बेहतरी के लिए लगातार निर्देश दिए जाते हैं। अलबत्ता निर्देश का पालन करने में शिक्षक कोताही करते हैं। स्कूल में बच्चों से साफ सफाई या अन्य किसी तरह का काम कराने पर रोक है।
इसके बाद भी अकारू प्राथमिक स्कूल में झाड़ू लगाते बच्चों का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में तीन बच्चे हाथ में झाड़ू लेकर परिसर की सफाई करते दिख रहे हैं। शिक्षक भी वहीं बरामदे में मौजूद हैं।
विज्ञापन

वीडियो की जानकारी पर बीएसएस सुनील दत्त ने बीईओ को संज्ञान लेने का निर्देश दिया। बीईओ उदयनारायण कटियार ने बताया कि बीएसए के निर्देश पर प्रधानाध्यापक रामलखन से मामले में स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें