बीच बाजार छात्र की गला रेतकर हत्या किए जाने की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। पिता अनिल, मां किरन बिलखते रहे। जिलाधिकारी आलोक सिंह, एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति भी अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
आर्यन के पिता अनिल ने पुलिस को बताया कि बेटा गांव के एक स्कूल में कक्षा चार का छात्र था। वह बकरी पालन व मटन की दुकान करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। आर्यन सबसे छोटा बेटा था।
वारदात के बारे में कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। परिवार के लोगों ने जिन लोगों पर शक जताया है, उनमें से कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने और मामले की जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - बीबीजीटीएस मूर्ति, एसपी