फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : इंटर में फेल होने पर ट्रेन के आगे कूदा छात्र, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा (कानपुर देहात)। इंटर की परीक्षा में फेल होने पर दुखी छात्र ने शनिवार को ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। छात्र की मौत की सूचना परिजनों को मिली तो कोहराम मचा है।
विज्ञापन

जिनई निवासी आशीष (19) कस्बे के आरपीएस इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट का छात्र था। शनिवार को परीक्षा परिणाम आया, तो आशीष कैफे में देखने गया। फेल होने पर वह निशान हो गया।
इसके बाद घर जाने की बजाय वह गैजुमऊ गांव पहुंचा और रेलवे लाइन के पास खड़ा हो गया। जैसे ही अप लाइन पर अवध एक्सप्रेस ट्रेन आई आशीष ने छलांग लगा दी। ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर ज्ञानेंद्र की सूचना पर पहुंचे रूरा चौकी प्रभारी बिंदा प्रसाद ने शव के पास मिले मोबाइल से आशीष के परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद पिता नत्थू व भाई सुशील मौके पर पहुंचे और आशीष का शव देखकर फफक पड़े। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि आशीष ने इंटर की परीक्षा में फेल होने पर खुदकुशी की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें