कानपुर देहात में सट्टी थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर कस्बे में मंगलवार दोपहर सड़क किनारे पैदल जा रहे बीएससी छात्र को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शाहजहांपुर निवासी कुंवर सिंह पाल का इकलौता बेटा आशीष कुमार (19) बीएससी का छात्र था। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी बुआ राजकुमारी के दिल्ली जाने के लिए बस का टिकट कराने कस्बे में स्थित एक ट्रैवल्स एजेंट की दुकान पर पैदल जा रहा था। इसी दौरान राजपुर की ओर से आए तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी।